फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों की गिनती में कांटे का मुकाबला

Mon, 02 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 43 पदों पर प्रत्याशियों के बीच जीत को लेकर देर रात 12 बजे तक कड़ा संघर्ष जारी रहा। जिले के नौ ब्लाकों में अभी तक किसी भी प्रत्याशी को विजेता घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के वार्ड चार से प्रत्याशी पूर्व मंत्री उमा किरण, वार्ड आठ से सपा नेता अब्दुल्ला राना की पत्नी मोहसिना राना, वार्ड सात से दीप्ति पाल जीत की ओर हैं। वार्ड 21 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक को कड़ी चुनौती देते हुए भाजयुमो नेता नितिन मलिक की पत्नी अंजलि बढ़त बनाए हुए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला एससी के लिए आरक्षित किया गया है। एससी महिला वार्डों की हार-जीत पर सभी की निगाहें लगी हैं।

सदर ब्लाक के जिला पंचायत चुनाव में वार्ड चार पर सभी की नजर टिकी हैं। वार्ड चार में शुरू के सात राउंड तक बसपा विधायक अनिल कुमार की पत्नी वीरमती देवी अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी उमा किरण से आगे रहीं।
विज्ञापन


इसके बाद बझेड़ी और खामपुर गांव खुलते ही उमा किरण ने 650 मतों से बढ़त बना ली। वार्ड आठ से सपा नेता अब्दुल्ला राना की पत्नी मोहसिना राना अपने प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र सैनी पर 1500 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड सात पर दीप्ति पाल 1500 वोट से पुनीत कुमार से आगे चल रही हैं।

वार्ड पांच में अफसरी बेगम 2300 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंद्व बिजकिस से 1150 मतों से आगे हैं। वार्ड नौ में रमन मुरसलीन से 700 वोट आगे हैं। वार्ड 10 में चार प्रत्याशियों में कड़ा संघर्ष चल रहा है। दिवाकर सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र पाल से 80 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

बुढ़ाना ब्लाक के जिला पंचायत वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वार्ड 21 में भाजपा नेता नितिन मलिक की पत्नी अंजलि 1100 मतों से प्रतिद्वंद्वी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक से आगे चल रही हैं। वार्ड 22 से जब्बार 1074 और रईस भड़ाना 875 मत से आगे-पीछे हैं।

वार्ड 23 से अनिल राठी की पत्नी सुनीता 1146 और अवनीश की पत्नी अंजलि 1106 वोट लेकर कांटे के संघर्ष में हैं। वार्ड 24 से रामनाथ 1647 और तेज सिंह 961 वोट अभी तक ले पाए हैं। परिणामों की तस्वीर सोमवार सुबह तक साफ हो पाएगी।

जानसठ में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए देर रात तक ब्लॉक के अंतर्गत वार्ड 34 में वंदना वर्मा 4366, तेजपाल 3255, वार्ड 35 में सज्जाद 5470 और विक्रम सैनी 5284, वार्ड 36 में अंकुर पाल 1105 और समुंद्र सेन 1032, वार्ड  37 में रोशनजहां 5260 और दीपा गिरी 2000, वार्ड 38 में कौसर जहाँ 2500 व रूपा रंधावा 2449 मत लेकर बढ़त बनाए हुए थे।

खतौली में वार्ड 29 में कृष्णा देवी पहले और शाहिन दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वार्ड 30 से रालोद नेता संजय राठी की पत्नी माया देवी अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। नगीना से भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह के भाई भूषण सिंह वार्ड 32 से तीसरे स्थान पर हैं।

यहां अनीता पहले और रमेश दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वार्ड 33 पर भाजपा सांसद यशवंत की भाभी विनीता भी मतों की दौड़ में पीछे हैं। यहां रूबी प्रथम और प्रतिमा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वार्ड 31 से रीटा सैनी प्रतिद्वंद्वी गीता देवी से दो हजार मतों से आगे चल रही हैं।

पुरकाजी ब्लाक
अभी तक रुझानों में वार्ड एक से कमाल सिंह 3000 वोट लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संदीप वर्मा से 200 मतों से आगे हैं। वार्ड पर छोटी बेगम 2700 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी अनुराधा कोरी से 800 मतों से आगे हैं। वार्ड तीन से तहसीन 800 मत हासिल कर आसिया से 50 मतों से आगे हैं।

चरथावल ब्लॉक
वार्ड 11 से अनिल त्यागी और पंकज त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला है। अनिल 125 मतों से आगे चल रहे हैं। वार्ड 12 से नेत्रपाल बौद्ध ठेकेदार वेदपाल की पत्नी चाहती देवी से 200 मतों से आगे हैं। वार्ड 13 से मोनू को पछाड़ते हुए कुटेसरा के यूसुफ 800 मतों से आगे चल रहे हैं।

वार्ड 14 में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ 1730 मतों से सौरभ पुंडीर से आगे हैं। वार्ड 15 में जुबेर को पछाड़ते हुए सलीम 500 से ज्यादा मतों से आगे हैं।

शाहपुर ब्लाक
वार्ड 26 से राजीव प्रताप सैनी 4611 और विजय चौधरी 4138 मत लेकर आगे पीछे हैं। वार्ड 27 से कविता चौधरी 3500 और साईमा अथहर 2578 मत लेकर संघर्ष में हैं। वार्ड 28 से मधु शर्मा 4653 और आस मो. 3935 वोट अभी तक ले पाए हैं।

वार्ड 20 से अजय चौधरी 4200 मत हासिल कर आगे हैं, जबकि देवेंद्र को 2798 मत मिले हैं। बघरा ब्लाक में वार्ड 15 से संजय धीमान उर्फ बोनी वार्ड 16 से संदीप मलिक, वार्ड 18 से श्रीराम तोमर और वार्ड 19 से जरदार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

जांच के बाद ही मिली एंट्री
पंचायत चुनाव में सदर ब्लॉक की मतगणना महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में प्रात: आठ बजे प्रारंभ हुई।

सुबह से ही सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट पर तैनात रहे। प्रत्याशियों-पोलिंग एजेंटों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही कॉलेज भवन में जाने दिया। परिसर में बीएसएफ के जवान तैनात रहे। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाले रखा।

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
जीआईसी भवन में मतगणना स्थल का डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने मतगणना कार्य नियमानुसार करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में दमकल की गाड़ियां भी लगाई गईं।

भीड़ काबू करने के लिए फटकारी लाठी
सरकुलर रोड पर दिनभर भीड़ काबिज रही। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में वाहन पार्किंग रखी गई। वाहनों का आवागमन वन-वे कर दिया गया।

परिक्रमा मार्ग से वाहनों को निकाला। समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई बार लाठियां भी फटकारी। समर्थकों को चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज के पास ही रोके रखा गया।

मोबाइल के साथ पकड़े गए एजेंट
मतगणना स्थल परिसर में  मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के समय मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बाद में चेतावनी देकर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने दोषियों को परिसर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें