फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ ज्ञापन सौंपा 

Sat, 02 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आतंकवाद के विरोध में एसडीएम काे ज्ञापन सौंपते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज देश में अमन चैन की दुआ के साथ अता की गई। अलविदा जुमा की नमाज समाप्त होने तक एसपी देहात राकेश जौली व एसडीएम उमेश चन्द्र मिश्र क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने अधिकारियों को आतंकवाद के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नगर व क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज देश में अमन-चैन की दुआ के साथ अता की गई। इस दौरान एसपी देहात राकेश जौली व एसडीएम उमेश चन्द मिश्र जुमे की नमाज अता होने तक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तहसील के निकट वाली मस्जिद में मौलाना अब्बास, रंगमहल में शिया धर्म गुरू मौलाना अमीर हैदर, ईदगाह में मौलाना नजीर अहमद काशमी ने नमाज अता कराई।

शिया समुदाय के लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज के बाद महामहिम राष्ट्रपति के संबोधन में एक ज्ञापन एसपी देहात राकेश जौली व एसडीएम उमेश चन्द मिश्र को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिया समाज ने कुवैत व सऊदी अरब आदि पवित्र स्थानों पर आतंकवादी हमलों में मारे गए मासूम लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगते हुए शिया धर्मगुरू ने कहा कि आतंकवादी न हिन्दू हैं, न मुसलमान है।
विज्ञापन


आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी धर्मो के लोगों को एकसाथ मिलकर आगे आना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अब्बास अली जैदी, अनवर रजा, हिलाल मेंहदी, गुलाम हैदर, दानिश अली खां, हसन अली खां, शराफत, आरिफ हुसैन, फिरोज जैदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें