फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को काउंसिलिंग, नहीं मिला कोई आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जून को काउंसलिंग, नहीं मिला कोई आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में होने वाली 69000 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन जिला स्तर पर इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए अभी यहां पर काउंसिलिंग की तैयारी नहीं चल रही है। जनपद में 260 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है, जिसके लिए तीन जून को काउंसिलिंग निर्धारित है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जनपदों का वरीयता क्रम में ऑनलाइन चयन मांगा गया है। जिलों की वरीयता देने के लिए अंतिम तिथि भी 26 से बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है। तीन से छह जून तक काउंसिलिंग होनी है। जिले में शिक्षकों के 260 पदों पर नियुक्ति होनी है, लेकिन अभी शासन से कोई आदेश नहीं मिले हैं। काउंसलिंग किस प्रकार होगी, अभ्यर्थियों को क्या-क्या लाना होगा इस संबंध में शासन से जिले को निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागरपति त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार तक शिक्षक भर्ती के संबंध में कोई आदेश नहीं मिले। हो सकता है एक-दो दिन में विस्तृत निर्देश मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें