फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चले हम: आज से गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय, पहले दिन कई स्कूलों में पहुंचे इक्का-दुक्का स्टूडेंट

Thu, 16 Jun 2022 01:57 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर से स्कूल खुल गए हैं। पहले ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक रहता था, लेकिन इस बार नई पहल की गई है।
विज्ञापन
स्कूल खुलने पर पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के छुट्टी के बाद गुरुवार से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों का संचालन शुरू करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों को योगाभ्यास कराने के लिए भी निर्देशित किया है। वहीं, निर्देशों का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी। 

विज्ञापन


शासन ने इस बार परिषदीय विद्यालयों के गर्मी के अवकाश में बदलाव किया है। पूर्व में स्कूल में एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होता है, मगर इस बार से 16 जून से शिक्षण संस्थाएं खोली जाएंगी। गर्मी के अवकाश में 15 दिन की कटौती की गई है। छात्रों को गर्मी में की गई छुट्टियों की कटौती के बदले 15 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। आज (गुरुवार) से स्कूलों का संचालन शुरू किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने और स्कूलों में योग सप्ताह अंतर्गत बच्चों को योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए।

पहले दिन बच्चों की संख्या रही कम
मुजफ्फरनगर में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूल खुल गए हैं। पहले ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक रहता था, लेकिन इस बार नई पहल की गई है। गुरुवार को शहर से लेकर देहात तक स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। कुछ स्कूलों में तो इक्का-दुक्का बच्चे ही पहुंचे।
 
सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक खुलेंगे स्कूल 
स्कूलों का संचालन आज से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। एक अक्तूबर से स्कूलों के समय में बदलाव होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे दोपहर तीन बजे तक स्कूलों का संचालन करने का नियम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें