फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया

विज्ञापन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना योद्वा का सम्मान करते राज्यमंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। पुलिस, प्रशासन, मीडिया, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने पंजाबी बरातघर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस- प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग व अन्य सभी क्षेत्रों के कर्मियों ने कोरोना काल में बड़ी एकजुटता के साथ दिन-रात समर्पण भाव से कार्य किया है। राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने शुरूआत में दहशत के माहौल में भी अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों की सेवा की।भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि बीमार व्यक्ति की जान बचाने वाले का समाज में हमेशा आदर होता है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया है। कोरोना में बेहतर काम कर रहे लगभग 200 अधिकारी व कर्मचारियों को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, विक्रम सैनी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ गीतांजलि वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें