कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज ने फार्मेसी के छात्रों द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने उत्कृष्ट समर्पण और सेवा के लिए सम्मान समारोह किया। संस्था सचिव ध्रुव कुमार, निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने कॉलेज के कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व कैश वाउचर देकर सम्मानित किया।
कोरोना योद्धाओं में बी फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रों हर्षित सिंघल, विशाल शर्मा, पीयूष कुमार, आर्यन त्यागी और उज्जवल चौधरी ने यह सम्मान पाया। ध्रुव कुमार ने बताया कि एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज का कोरोना महामारी के खिलाफ एक प्रयत्न है। विमल कुमार भारती ने कहा कि हम गर्व करते हैं अपने उन डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्यॉय, पैथोलॉजिस्ट, पुलिस, बैंक कर्मचारी और दैनिक जीवन से जुड़ी चीजों का प्रबंध कराने वाले लोगों के जज्बे का, जिन्होंने संकट काल में भी हमें सुरक्षित रखा है। सौरव घोष, हरेंद्र सिंह, आसिफ, पल्लवी गौतम, राबिया परवीन, चारू भारती, अक्षिता, सुबोध कुमार, रोहित कुमार, विनय कुमार, सोनू कुमार, अतुल गुप्ता, सना जैदी, मेघा, आरिफ, राहुल कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे।