फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने को कई कालोनियों के 10 नाके सील

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। पिछले तीन दिन के भीतर हुई जांच में 103 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को लॉकडाउन के दौरान भी सीएचसी में कोरोना की जांच की गई। जिसमें 32 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन पूर्व एसडीएम देवबंद को पत्र लिखकर प्रभावित इलाकों को सील किए जाने की संस्तुति की थी। रविवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह के आदेश पर प्रभावित क्षेत्रों को सील किया गया। इनमें रविदास मार्ग, जोशीवाड़ा, चाहपारस, संत नगर, शिक्षक नगर, बलजीत कालोनी, ब्रह्मपुरी कालोनी आदि हैं। इन कालोनियों में नगरपालिका के कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने लोगों से कोरोना से बचाव को कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पावन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें