फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी ः  पहले दिन यूपी ने पांच विकेट पर बनाए 282 रन

Tue, 02 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मैदान में क्रिकेट खेलने जाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे आखिरी लीग मैच में पहले दिन यूपी का पलड़ा भारी रहा। यूपीे के बल्लेबाजों के दम पर खेल पर मजबूत पकड़ बनाई। एफिलिएट एंड एसोसिएट के गेंदबाजों ने भी अपना दमखम दिखाकर गेंद की धार बता दी।
विज्ञापन


यूपी की टीम ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए हैं। यूपी के बल्लेबाज प्रियंक गर्ग ने शतकीय पारी खेली है। वहीं, विपक्षी टीम के गेंदबाजों ने यूपी के बल्लेबाजों की मुश्किलें भी खूब बढ़ाई। गेंदबाज आकाश कुमार ने तीन विकेट लिए हैं। 

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से बीसीसीआई द्वारा संचालित कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का मैच प्रारंभ किया गया। घने कोहरे के कारण मैच एक घंटा की देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर एफिलिएट एंड एसोसिएट टीम के कप्तान तहमीद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेेबाजी करने उतरी मेजबान यूपी की टीम ने मैच पर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मजबूत पकड़ बना ली। ओपनिंग में उतरे कप्तान आर्यन शर्मा और कृतज्ञ सिंह ने शुरुआत बेहतर की, लेकिन दूसरे ओर में ही कृतज्ञ (4) के रूप में यूपी को पहला झटका लगा।

यूपी का पहला विकेट मात्र 16 रन के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद कप्तान ने बल्लेबाज समीर चौधरी के साथ पारी को संभाला। एफिलिएट एंड एसोसिएट की कसी गेेंदबाजी के आगे ज्यादा देर नहीं टिके। कप्तान 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर उतरे यूपी के आल राउंडर प्रियम गर्ग ने क्रीज पर टिककर स्कोर को आगे बढ़ाया।

उन्होंने शतकीय पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। समीर चौधरी और प्रियम गर्ग ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। समीर 51वें ओवर की पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। 11 चौकों की मदद से समीर ने 73 रन की पारी खेली।

समीर का विकेट गेंदबाज चंद कुमार शर्मा ने हंसराज के हाथों कैच कराकर लिया। उसके बाद प्रियम ने मोहम्मद वाजिद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। प्रियम ने पारी के 61वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। इस बल्लेबाज ने मात्र 135 गेंदों का सामना कर 110 रन बनाए।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी गेंदबाजों ने भी 69 ओवर डाले हैं, जिनमें सबसे सफल गेंदबाज आकाश कुमार रहे। आकाश ने यूपी के बल्लेबाजों को रोकने में कामयाबी हासिल की। उन्हें तीन विकेट मिले, जबकि चांद और आर्यन बोहरा को एक-एक विकेट मिला। 

प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य होगा: कपिल 
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेल में भी सुधार के प्रयास कर रही है। वह भी जिले स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे।

स्टेडियम में संसाधनों को पूरा कराने में राज्य सरकार से मदद कराएंगे। एमसीए के चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, शिरिश वर्मा, मनोज पुंडीर, आशीष भटनागर, मुकेश त्यागी, अनिल गर्ग, रघुराज गर्ग, अनुपम, ओमदेव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे। 

मेरठ के प्रियम ने खेली शतकीय पारी
मुजफ्फरनगर। यूपी की टीम में ऑल राउंडर की भूमिका में खेल रहे प्रियम गर्ग मेरठ से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में शानदार सेंचुरी की। प्रियम ने अपनी 110 रन की पारी में 17 चौके लगाए। 110 रन बनाने के लिए उन्होंने केवल 135 गेंदे खेली। उनके शतक की बदौलत यूपी मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। 
विज्ञापन


यूपी पहली पारी: 282 रन, पांच विकेट (69 ओवर) अतिरिक्त रन: 15 

खिलाडी--------रन-----------गेंद------4/6 
आर्यन (आउट)----42---------85-------6/0 
कृतज्ञ (आउट)----04----------16-------0/0 
समीर चौधरी (आउट)-74----124------11/0 
प्रियम गर्ग (आउट)---110----135-----17/0 
वाजिद (आउट)-----17--------37-----3/0 
अंकुर नॉट आउट------20------16-----1/2 
अभिषेक नॉट आउट----00------03-----0/0 

गेंदबाजी 
गेंदबाज--------ओवर----रन----विकेट 
सबीर----------11--------38-----00 
आकाश---------19-------63-----03 
चांद के----------18-------43-----01 
आर्यन-----------11--------59----01 
अभिषेक---------03-------26----00 
परमजीत--------04-------20---00 
तहमीद----------03--------20---00 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें