बर्ड फ्लू को लेकर कंट्रोल रुम बना, रैपिड रेस्पोंस टीम गठित
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी प्रकाश में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सतर्कता के दृष्टिगत मुर्गी पालकों को बायो सिक्योरिटी संबंधी उपाय एवं सफाई, मुर्गी फार्म को कीटाणु रहित रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय सदर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर लिया गया है। सीएमओ को भी मेडिकल सहायता हेतु आरआरटी के गठन करने एवं औषधियों की समुचित व्यवस्था रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पक्षियों की भारी संख्या में मृत्यु होती है तो तुरंत 131-2440636 या 9412472920 पर सूचना दे सकते हैं। शासन ने जीवित पक्षियों को राज्य में आयात किए जाने पर 24 जनवरी तक प्रतिबंधित लगा दिया है। जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। उधर, प्रभागीय निदेशक वानिकी सूरज कुमार ने बताया हैदरपुर वेटलैंड में भी बर्ड फ्लू से संबंधित कोई मामला नहीं है।