फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 28 मरीज मिले, 37 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कैंपस में सात लोग पॉजिटिव पाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को कोरोना से 28 नए लोग संक्रमित मिले हैं। शहर के केंद्रीय विद्यालय कैंपस में सात मरीज मिले हैं, जिनमें शिक्षक भी शामिल हैं। जबकि ठीक होने पर 37 मरीजों की छुट्टी की गई है। अभी भी 253 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को सैंपलों के आई रिपोर्ट और रैपिड एंटीजन जांच में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 22 केस मिले हैं। बघरा में दो, जानसठ में एक, मोरना में एक, खतौली में एक और पुरकाजी क्षेत्र में एक मरीज मिला है। शहर में केंद्रीय विद्यालय कैंपस में सात मरीज मिले, जिनमें शिक्षक भी शामिल हैं। ब्रह्मपुरी में चार मरीज मिले हैं। रामपुरी, पटेल नगर, द्वारिकापुरी, बचन सिंह कॉलोनी, आदर्श कालोनी, एकता विहार, अंकित विहार, सरवट, बहेड़ी में भी मरीज मिले हैं। 37 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। उनके ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दी गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 8314 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 7955 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी 253 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें