फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्वास्थ्य कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की।
परिषद के अध्यक्ष संजीव लांबा, नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष शकुंतला एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संविदा कर्मियों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष डा. सचिन जैन ने कहा कि कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मी सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। दो साल से लिखित आश्वासन के बाद भी सरकार ने कोई मांग पूरी नहीं की है जिसके कारण संविदा कर्मियों में रोष है। महामंत्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि कोविड-19 महामारी में स्वास्थ्य विभाग प्रथम पंक्ति में है और स्वास्थ्य विभाग में भी ज्यादातर संविदा कर्मी ही कार्यरत हैं। कोषाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि कई वर्षों से सरकार केवल संविदा पर ही नियुक्तियां कर रही है, जबकि नियमित पद सब खाली पड़े हुए हैं। सरकार से मांग है कि खाली पड़े हुए पदों के साथ एक संविदा कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए और जब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होती है, तब तक समान कार्य समान वेतन का लाभ सभी कर्मचारियों को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में डा. फैसल बिन मंसूर, डा. नवनीत त्यागी, डा. सचिन जैन, मीडिया प्रभारी रवि कुमार, अनुज सक्सेना, डा. आरती नंदनवार, अश्वनी कुमार, कमल कुमार, डा. इफ्तिखार, दिव्यांक, डा. हिमांशु त्यागी, अनिल कुमार, मोनिका, ओमपाल, हसरत अली, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें