फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों से अवैध उगाही के विरोध में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों का वसूली के विरोध में धरना
विज्ञापन

जानसठ। विद्युत खंड के संविदा कर्मियों ने कंपनी पर सिक्योरिटी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए। संविदा लाइनमैन प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्युत निगम ने कर्मचारियों को रखने का ठेका कंपनी को छोड़ रखा है। ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मियों से दस हजार रुपये सिक्योरिटी के जबरदस्ती मांगे जा रहे हैं, जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कंपनी व कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। धरने पर शहजाद, राजू तोमर, बुध सिंह, अजय, मनोज कुमार, राहुल, विनोद, अहसान आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें