फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बस चलाने के मामले अनुबंध समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर बस चलाने के मामले में अनुबंध समाप्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस के चालक द्वारा अत्यधिक शराब पीकर बस का संचालन करते पाए जाने के मामले में सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़ी कार्रवाई की है। संबंधित बस का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस को परिचालक सोनू पुत्र बिजेंद्र सिंह एवं चालक रविंद्र कुमार 15 नवंबर को लेकर कैराना गए थे। वहां से लौटते समय धौलरा बस स्टैंड पर परिचालक सोनू को चालक रविंद्र कुमार के अधिक शराब पीने का आभास हुआ। इस पर उसने बस को वहीं पर रुकवा कर इस संबंध में तुरंत सूचना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को दी थी। एआरएम ने तुरंत ही इंटरसेप्टर कार पर तैनात मार्ग सहायक यातायात निरीक्षक सुधीर बालियान व अन्य को मौके पर भेजा। चालक रविंद्र कुमार का एल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में एआरएम ने अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर को भेज दी थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस मालिक नीतू गर्ग निवासी बाग जानकीदास मुजफ्फरनगर को इस संबंध में एक सप्ताह में जवाब देने के लिए नोटिस दिया था। अब आरएम ने संबंधित बस का अनुबंध समाप्त कर दिया है। आरएम मनोज पुंडीर ने कहा है कि इस प्रकार की घटना यदि फिर से घटित हुई, तो संबंधित सभी के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें