फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमदीवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने प्रेमी के घर जा धमकी युवती
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ी युवती उसके घर जा धमकी। पिता व भाई उसे लेने पहुंचे तो युवती ने खुद को प्रेमी के घर में बंद कर डायल-112 को कॉल कर दी। पुलिस ने घर में मौजूद युवती व प्रेमी की मां को थाने पहुंचा दिया, जिसके बाद परिजनों ने युवती को घर ले जाने से इंकार कर दिया। पुलिस अब युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराकर उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का अपने ही वर्ग के पड़ोसी युवक से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पूर्व दोनों के परिजनों को उनके प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई, जिस पर प्रेमी तो काम करने देहरादून चला गया, जबकि युवती को उसके परिजनों ने घर में ही रहने की हिदायत दे डाली। रविवार दोपहर परिजनों की नजर बचाकर युवती अपने घर से निकली और प्रेमी के घर पहुंचकर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती के पिता व भाई उसे लेने पहुंचे तो युवती ने खुद को प्रेमी के घर में बंद कर डायल-112 को कॉल कर जान का खतरा जता डाला। इस पर डायल-112 मौके पर पहुंची और युवती के साथ ही घर में मौजूद प्रेमी की मां को भी थाने ले गई। वहां पूछताछ के दौरान युवती प्रेमी संग ही शादी करने और उसी के घर में रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया, लेकिन उन्होंने थाने आने से स्पष्ट इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह का कहना है कि यदि युवती को उसके परिजन घर नहीं ले जाते हैं तो उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराकर नारी निकेतन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें