फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का प्रदर्शन जारी

Wed, 16 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Picketed - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों का लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहा। इस दौरान पहुंचे नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन


लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर गिरफ्तारी की गई। इस घटना से आक्रोशित संविदा कर्मियों ने पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया। संविदा कर्मियों का दूसरे दिन कार्य बहिष्कार जारी रहा।

जिला अस्पताल में संविदा कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। बीजेपी शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भाकपा के श्यामवीर राठी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला सचिव कुलदीप शर्मा ने संविदा कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा यदि मांगे नहीं मानी तो प्रदेश के 17 लाख कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रदर्शन में मणिकांत त्यागी, बसंत राय, डॉ सुभाष त्यागी, सचिन जैन, अनुज सक्सेना, डॉ संजीव सैनी, डॉ राहुल वर्मा, सुदेश वर्मा, सुधा गुप्ता, डिम्पल शर्मा, रुचि नारंग, शशांक त्यागी, तोषण धीमान, अभिषेक, फैसल, हिमांशु जौहरी, शैलेष गुप्ता, आमिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें