मुजफ्फरनगर। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि उर्जा निगम की ओर से दो किलोवाट पर उपभोक्तओं को बिजली बिल में छूट दी जा रही है। छूट का लाभ चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए।
लखनऊ में उर्जा मंत्री से मुलाकात कर बालियान ने उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए योजनाएं संचालित की गई है। सरचार्ज के लिए इस बार दो किलोवाट का नियम आ जाने से 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल रहा है। बड़ा देहात क्षेत्र योजना से वंचित रह गया है।
बिजली के बिल जमा करने और छूट की योजना के लिए अंतिम तिथि भी बढ़ाई जानी चाहिए। अकेले मुजफ्फरनगर में ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सरकार की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ब्यूरो