फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा की

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय चुनाव संबधी बैठक लेतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के संबंध में सभी विकास खंडों में नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक ली। निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया।
प्रथम पाली में विकास खंड सदर, पुरकाजी, चरथावल, व बघरा एवं द्वितीय पाली में विकास खंड बुढ़ाना, शाहपुर, जानसठ, मोरना व खतौली में नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन कक्ष में नामांकन करते समय सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी एक पद के लिए अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकता हैै। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र निर्विष्ट समय और स्थान पर निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को ही प्रस्तुत हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों को प्रत्याशी स्वयं या उसका प्रस्तावक कर सकता है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार निर्धारित जमानत की धनराशि जमा कराएंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदार के लिए ऐसी जमा धनराशि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियम धनराशि की आधी होगी। जहां किसी प्रत्याशी द्वारा एक से अधिक नाम निर्देशन पत्र किसी एक ही पद के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत किया गया हो, वहां इस नियम के अधीन उससे एक से अधिक जमानत धनराशि की अपेक्षा नहीं की जाएगी। सभी निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों को पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन अधिकारी अपनी अपनी टीमों से बैठक करना सुनिश्चित कर लें। आदर्श आचार संहिता का पूर्णतया अनुपालन किया जाए तथा निर्वाचन को पारदर्शी व निष्पक्ष एवं भयमुक्त रूप से संपन्न कराया जाए। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें