फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण रुकवाया

Tue, 28 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मस्जिद के निर्माण को ढहाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के लाड़पुर गांव में तालाब की भूमि पर बिना परमिशन कराए जा रहे मस्जिद के निर्माण को प्रशासन ने तुड़वा दिया। तहसीलदार सतीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तहसीलदार की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद के ढांचे को ढहा दिया। 
विज्ञापन


गांव लाड़पुर में तालाब के पास कुछ मुस्लिम समाज के परिवार रहते हैं। आरोप है कि इन लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर उस पर मस्जिद का निर्माण शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। तालाब पर अवैध निर्माण करने की शिकायत पर मंगलवार को तहसीलदार सतीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। जांच में मस्जिद का निर्माण तालाब की भूमि पर पाया गया। तहसीलदार ने अवैध निर्माण बताते हुए उसको तोड़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत की। तहसीलदार के कहने पर लोगों ने खुद ही दीवार को तोड़ दिया। मस्जिद की दीवार तुड़वाने को लेकर मुस्लिमों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश था। तहसीलदार और पुलिस के मौके से आने के बाद मुस्लिम समाज की महिलाओं ने इसका विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें