बिजनौर में हुए सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर स्वामी की पत्नी और बेटे की मौत की खबर पाकर रामराज कसबे में शोक व्याप्त हो गया। शोक में कसबे के तमाम बाजार बंद रहे। दुखद खबर पाकर परिजनों, रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों और परिचितों ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रामराज निवासी मेडिकल स्टोर मालिक पंकज अपनी पत्नी अन्नु, बेटी खुशी (14), बेटे मयंक (12) तथा भांजे के साथ मंसूरी गया था। सोमवार सुबह परिवार कार बिजनौर होकर रामराज आ रहा था।
सुबह करीब 10 बजे बिजनौर के गांव सुवाहेडी के पास ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक पंकज, बेटी खुशी तथा भांजा घायल हो गये, जबकि पंकज की पत्नी अन्नु और बेटे मयंक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रामराज में शोक छा गया। काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कारोबारी के बेटे और पत्नी की मौत पर शोक में रामराज के तमाम बाजार बंद हो गए। देर शाम शोक सभा आयोजित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस हादसे से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।