फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आवागमन बहाली के लिए होगा जर्जर सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका के वार्ड 28 के मोहल्ला गोशाला और नया बांस नदी रोड पर जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका निर्माण विभाग ने तीन सड़कों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये से अधिक का बजट तैयार किया है।
नगर पालिका अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि गोशाला मोहल्ले में नया बांस नदी रोड पर तीन सीसी सड़क और आरसीसी नालियों के निर्माण का बजट तैयार किया गया है। दो सड़कों पर 27 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा। वहीं एक सड़क अतर सिंह के मकान से बड़े नाले तक निर्मित कराई जाएगी, जिस पर 25 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पेयजल आपूर्ति के लिए डाली जाएगी पाइप लाइन
वार्ड-15 के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी में काफी लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पालिका जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वीरपाल ठाकुर के मकान से 336 मीटर लंबी पीवीसी पाइप लाइन डलवाने के लिए बजट तैयार किया है। नगर पालिका अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। पाइप लाइन बिछाने पर 4.82 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें