फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा बजट में कटौती का विरोध, कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली

Sun, 10 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती किए जाने के विरोध में बाइक रैली निकाली। कहा कि उत्पाद शुल्क बढ़ाकर केंद्र सरकार सर्राफाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। शनिवार को शिवचौक पर रैली के दौरान सभा में जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल लागू कर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सर्राफा कारोबारियों के धरने का समर्थन दिया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी ने कहा कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद बड़ी संख्या में गरीबों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। प्रभारी अनिल दत्त ने मनरेगा के बजट में कटौती को गलत बताया। जिला प्रवक्ता नवीन गर्ग ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार को बार-बार देशभक्ति का सुबूत देना पड़ रहा है।

बघरा ब्लाक अध्यक्ष याकूब, सलीम गौड़ दधेडू, जिला सचिव गफ्फार त्यागी, राजबीर सिंह, चरथावल ब्लाक अध्यक्ष डॉ. मोहसिन, महासचिव आरिफ कुरैशी, मनोज पाल, संदीप कंसल, मयंक कंसल मौजूद रहे। बाइक रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से शुरू होकर लुहारी खुर्द पहुंची और दधेडू कलां में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें