फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआईसी मैदान के बहार प्रदर्शन करते फिशरमैन काग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के सलावा में रैली में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्यप निषाद समाज की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे फिशरमैन कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

फिशरमैन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही पीएम को ज्ञापन देने की घोषणा की हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था तथा इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने महावीर चौक से हिरासत में ले लिया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया उनमें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम कश्यप, मनोज कश्यप, धर्मवीर कश्यप, जितेंद्र कश्यप, आनंद कश्यप, नीरज कश्यप, कपिल कश्यप, सचिन कश्यप, सोहन वीर कश्यप आदि लोगों को गिरफ्तार किया। शाम के समय मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ दिया गया।

जीआईसी मैदान के बहार गिरफ्तारी देते फिशरमैन काग्रेस के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें