फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया लाचार, पुलिस नाकाम और शहर में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वारदात ऐसी, जिसे देखकर और सुनकर लोगों का खून खौल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कंबलवाला बाग की वीडियो में कपड़े उतारकर एक व्यक्ति साइकिल सवार छात्रा के पीछे भागकर अश्लील हरकत कर रहा है। निकम्मी व्यवस्था के बीच बिटिया लाचार है। एक या दो दिन की बात नहीं, बल्कि छह महीने से बेटियों और महिलाओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र की कंबल वाला बाग कॉलोनी के वायरल वीडियो में बाइक सवार रास्ता रोककर बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगता है। इसी दौरान एक छात्रा यहां से गुजरती है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति नंगी हालत में ही छात्रा के पीछे दौड़ता है। बिटिया शोर मचाती है तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग जाता है। यह वीडियो कुछ दिन पुराना जरूर है, लेकिन यहां वारदात अक्सर हो रही है। शनिवार को एक महिला के पीछे भी वह आरोपी इसी तरह दौड़ा। सीसीटीवी में प्रकरण कैद हुआ, फिर लोगों के मोबाइल में पहुंच गया। लोगों के बीच गुस्से का माहौल बन गया है।
किस काम की पुलिस, कैसी हेल्पलाइन
बेटियों की सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस किस काम की है, यह आए दिन हो रही वारदातों से पता चल रहा है। अभिभावक इज्जत के नाम पर चुप है और समाज पहल के लिए एक-दूजे का इंतजार कर रहा है। महिला सुरक्षा सैल, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाईन और पुलिस की हेल्पलाइन के तमाम इंतजाम है, लेकिन धरातल पर हकीकत दूसरी है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें