फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कहा कि प्रदेश में 2027 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश सरकार में अपनी वापसी करेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के कोर्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर में कांग्रेस सेवादल की बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के सेवादल अध्यक्ष मुख्य अतिथि थे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने का अपना संकल्प दोहराया। वरिष्ठ नेता कमल मित्तल ने कहा कि जब तक जनपद कांग्रेस नेतृत्व गांव-गांव, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर पार्टी के पुराने वफादार कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं करेगा तब तक कांग्रेस पार्टी की जड़े मजबूत नहीं होगी।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के महासचिव अनिल प्रेमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के सचिव पवन थापा, सोशल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सद्दाम सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सुरैया, राबिया ,नौशाद आलम व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन रिजवान सिद्दीकी व अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें