फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया

विज्ञापन
बुढ़ाना में महंगाई के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस ने? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। महंगाई मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सात मांगों को ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के साथ खाली गैस सिलिंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठ गए।
धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडर के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। टोल टैक्स, स्कूल के बच्चों की कापियां व पुस्तकों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकार का महंगाई व बेरोजगारी से नियंत्रण समाप्त हो गया है। प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को दिया। मौके पर भोपाल सिंह, रामकुमार, संतराम, ब्रहमपाल व रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें