फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- उपराष्ट्रपति का नहीं, जाट समाज की बेटी साक्षी का हुआ है अपमान

Fri, 22 Dec 2023 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार का ध्यान लोगों का ध्यान भटकाने पर है। वहीं, साक्षी मलिक को लेकर कहा कि उपराष्ट्रपति का कोई मजाक नहीं बनाया गया। सबसे बड़ा अपमान जाट समाज की पहलवान साक्षी मलिक का हुआ है।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए राशन बांट रही है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलता। गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई। महिलाओं के उत्पीड़न के आंकड़े जगजाहिर हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का कोई मजाक नहीं बनाया गया। सबसे बड़ा अपमान जाट समाज की पहलवान साक्षी मलिक का हुआ है। कुश्ती संघ में न्याय नहीं हुआ। जाट समाज का अपमान हुआ है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान से भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी।

विज्ञापन


भैंसरहेड़ी में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साक्षी मलिक के अपमान का बदला समाज और देश लेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ना है।  भाजपा वायदे से मुकर गई, नौ महीने बाद भी किसानों को बिजली का बिल देना पड़ रहा है। किसान की किसी उपज का दाम नहीं बढ़ाया गया है। बच्चों की फीस और इलाज महंगा हो गया है। 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना पड़ा।  पश्चिम यूपी से शुरूआत की, इसका संदेश पूर्वांचल तक जा रहा है।

यूपी जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को  पुरकाजी, भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर और खाईखेड़ी में अभिनंदन किया गया। नुक्कड़ सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार का ध्यान लोगों का ध्यान भटकाने पर है। संसद में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। आमजन, गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार खामोश रहती है। यूपी में अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


धान के भाव भी सही नहीं दिए गए। सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतर सकी है। आमजन भाजपा की हकीकत समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सौहार्द को मजबूत करना होगा। अपने वोट की ताकत से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का काम करें। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि सुबह  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी में एक घंटे के लिए मौन धारण भी किया।

उपराष्ट्रपति का नहीं, जाट समाज की साक्षी का हुआ अपमान: राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपराष्ट्रपति का कोई मजाक नहीं बनाया गया। सबसे बड़ा अपमान जाट समाज की पहलवान साक्षी मलिक का हुआ है। कुश्ती संघ में न्याय नहीं हुआ। जाट समाज का अपमान हुआ है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान से भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी।

भैंसरहेड़ी में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साक्षी मलिक के अपमान का बदला समाज और देश लेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ना है।  भाजपा वायदे से मुकर गई, नौ महीने बाद भी किसानों को बिजली का बिल देना पड़ रहा है। किसान की किसी उपज का दाम नहीं बढ़ाया गया है। बच्चों की फीस और इलाज महंगा हो गया है। 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना पड़ा।  पश्चिम यूपी से शुरूआत की, इसका संदेश पूर्वांचल तक जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें