मुजफ्फरनगर स्थित भगत सिंह रोड पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई कांग्रेस की बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। इसके लिए पांच से 15 नवंबर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही गई।
प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह गुड्डू और सत्यम सैनी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार जल्द ही जिला व शहर कमेटी का गठन करने के साथ ही सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए पांच से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सभी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सभी कार्यक्रम जिला व शहर कमेटी के तत्वावधान में होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को धरातल से मजबूत करने और जनता का अधिक से अधिक विश्वास जीतने का प्रयास करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, नरेंद्र पाल वर्मा, कमल मित्तल, चांद मियां, नरेश भारती, सलीम सभासद, मुकेश चौहान व गीता काकरान आदि मौजूद रहे।