फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में किया विद्यालयों के समायोजन का विरोध

Fri, 04 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के समायोजन के फैसले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने कहा कि सरकार का यह कदम अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालयों के समायोजन का दुष्परिणाम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों पर पड़ेगा।
इससे न सिर्फ बच्चों और उनके अभिभावकों को दिक्कतें आएंगी, बल्कि मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में खाना बनाने वाले रसोइयों की भी नौकरी चली जाएगी।
इसके अलावा बीएड, बीटीसी की डिग्री धारक युवा को भी रोजगार संकट का सामना करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से इस जन विरोधी निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस दौरान मुमताज, रितु रानी, अनिल दत्त शर्मा, सतीश सहरावत, दिनेश पाल, अनमोल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें