फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्य मंत्री से इस्तीफा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यमंत्री से इस्तीफा मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के एक मोबाइल फोन कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने और उनके भाई ललित अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कपिल देव के इस्तीफे की मांग की। साथ ही इस पूरे प्रकरण में शामिल भाजपा की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, विधायक देवमणि द्विवेदी के भी इस्तीफ़े की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शारदा देवी, धीरज माहेश्वरी, राजेंद्र पाल, सगीर मलिक, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, महिला शहर अध्यक्ष नीलम गौतम, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष याकूब प्रधान, सुशील झंझोट, सलीम अहमद अंसारी सभासद, रजत सिंघल, बिलाल मौहम्मद, वसीम सैफी, सलीम अंसारी, इरफान मलिक, रजिया बेगम, विक्की आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें