फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मार्केट में तब्दील हुए शहरी पार्किंग स्थल

विज्ञापन
झांसी रानी चौक पर ठेलेनुमा दुकानों से सड़क पर हुआ अतिक्रमण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अवैध मार्केट में तब्दील हुए शहर में पार्किंग स्थल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र की सभी पार्किंग अवैध मार्केट में तब्दील हो चुकी हैं। संबंधित ठेकेदार के माध्यम से ही इन पार्किंग स्थलों में अस्थायी दुकानें लगवा दी गईं हैं, जिनमें अब वाहन पार्क होने की जगह ही नहीं है। सड़कों पर वाहनों की पार्किंग होने से जाम की समस्या का निराकरण ही नहीं हो पा रहा है।
नगरपालिका द्वारा शहर क्षेत्र में झांसी रानी चौक, टाउन हाल, पाल धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, कोर्ट रोड और जानसठ फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल बनाए हुए हैं। हर साल इन पार्किंग स्थलों के ठेके छोड़कर पालिका द्वारा मोटा मुनाफा कमाया जाता है। शहर में स्थित ये पार्किंग स्थल मार्केट के बीचोबीच प्राइम लोकेशन पर हैं, जिसका फायदा उठाते हुए ठेकेदारों द्वारा इन्हें अवैध मार्केट में तब्दील कर दिया गया है। ठेकेदारों द्वारा इन ठेली विक्रेताओं से रोजाना दो सौ से तीन सौ रुपये तक की वसूली की जाती है। रोजाना अवैध वसूली कर इन पार्किंग स्थलों में दर्जनों दुकानें लगवाई गईं हैं, जिससे वाहनों के लिए जगह ही नहीं बची है। इसके चलते इन स्थलों के आसपास क्षेत्र के वाहन मजबूरन बीच सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जो जाम लगने की सबसे बड़ी वजह हैं।
विज्ञापन

- झांसी रानी चौक पर पार्क के सामने पालिका द्वारा डिवाइडर के दोनों ओर पार्किंग ठेका छोड़ा गया है। यहां ठेकेदार द्वारा इस पार्किंग स्थल को पूरी तरह मार्केट में तब्दील किया जा चुका है, जहां एक ओर कप, चूड़ी, गर्म कपड़े आदि की दुकानें सजतीं हैं और दूसरी तरफ तौलिए, सजावटी सामान इत्यादि बेचे जाते हैं। नतीजतन यहां पार्क होने वाले वाहन सड़क के बीचोबीच खड़े किए जाते हैं।
टाउन हाल पर नगरपालिका के मेन गेट से लेकर पीर तक का पूरा पार्किंग स्थल अवैध मार्केट में तब्दील हो चुका है। यहां फल विक्रेता के साथ ही छोले-चावल, गर्म कपड़े और चाट मार्केट सज चुका है।
कोर्ट रोड स्थित पार्किंग स्थल पर भी पान व गुटखा विक्रेता से लेकर मैकेनिक व अन्य लोग कब्जा जमाए हुए हैं। शेष बची जगह में पालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके चलते यहां भी वाहन पार्क करने की जगह नहीं बची है।
- जानसठ फ्लाईओवर के नीचे स्थित पार्किंग स्थल में भी ठेकेदार द्वारा सब्जी व फल विक्रेता दुकानें लगवाई हुईं हैं। यहां पार्किंग स्थल कम रहने और वाहन अधिक होने के कारण आम लोगों को समस्या उत्पन्न हो रही है।
रेलवे स्टेशन व पाल धर्मशाला स्थित पार्किंग स्थल कुछ समय पूर्व बंद हो चुके हैं, जहां फिलहाल नया ठेका नहीं छोड़ा गया है। इसके चलते यहां भी वाहन चालकों के समक्ष पार्किंग की विकट समस्या है।
विज्ञापन

नगरपालिका के कर अधीक्षक आरडी पोरवाल का कहना है कि पार्किंग स्थल में दुकानें लगवाने पर झांसी रानी स्थित पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं, टाउन हाल स्थित पार्किंग स्थल के ठेकेदार के खिलाफ भी नोटिस जारी करने की कार्रवाई चल रही है। अन्य पार्किंग स्थलों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें