फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताली-थाली बजाने की कोशिश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताली-थाली बजाने की कोशिश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर जाकर ताली-थाली बजाने की कांग्रेस नेताओं की योजना को प्रशासन ने विफल कर दिया। सुबह घर से ही कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर जाकर ताली और थाली बजाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने योजना में शामिल कांग्रेस नेताओं को सुबह ही उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। जिन नेताओं को गिरफ्तार किया गया उनमें शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, शहर सचिव सगीर मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों की समस्या का निराकरण नहीं कर रही है। इस सरकार को जगाने के लिए ताली और थाली का कार्यक्रम था, जिसे प्रशासन ने नहीं होने दिया। सुबह जागने से पहले ही पुलिस कांग्रेस नेताओं के घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें