फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को किया नमन

विज्ञापन
सिसौली में चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
उपवास रखकर परिजनों संग दिल्ली रवाना हुए भाकियू अध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का 118वां जन्मदिन जिले भर में मनाते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर मिष्ठान वितरित किया।
सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्मदिन पर कृषि कानूनों के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा। चौधरी टिकैत ने किसान भवन पहुंचकर चौधरी चरण सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठा है, हाड़ कंपाने वाली ठंड में उनकी दुर्दशा हो रही है। जबकि केंद्र सरकार कानून वापस न लेने की जिद पर अड़ी है। मुरादाबाद में किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास करते हुए किसानों का उग्र होना सरकार की गलत नीति का ही परिणाम है। केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस ले लेने चाहिए।
इसके बाद चौधरी टिकैत दोनों पौत्र रघु व वंश, गौरव टिकैत की पत्नी सोनू, नरेंद्र टिकैत की पत्नी अनीता के साथ ही लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, रेशपाल सिंह, रणवीर, विनोद मलिक और साहब सिंह के साथ आंदोलन में शामिल होने दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सिसौली में हवन किया। भगतसिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र छत्री, भीम सिंह, रविंद्र सिंह, डॉ बहादुर और रामपाल आदि मौजूद रहे।
भोपा के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उप-प्रधानाचार्य मानपाल सिंह व कांतु सिंह राठी ने चौधरी चरणसिंह के जन्मदिन पर उनके जीवन के बारे में बताया। उधर, भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल के आवास पर भी चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। रामकुमार शर्मा, विजय राठी, राजकुमार, डॉ वीरपाल सहरावत, नीटू और वेदपाल कश्यप मौजूद रहे।
मीरापुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बैठक कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को नमन किया गया। सपा नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद मेवाती, सुशील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जबर सिंह आर्य, शमीम अब्बासी, सरदार अमरजीत, आफताब, शाहिद, इकबाल और धर्मवीर जाटव आदि मौजूद रहे।
शाहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मेन चौक स्थित उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। हवन-यज्ञ भी हुआ। मुख्य यज्ञमान पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, डॉ सत्यवीर आर्य, विजय चौधरी, पूर्व सभासद देवराज चौधरी, विपिन बालियान, सतेंद्र कुमार और चतरसेन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, खंड विकास कार्यालय पर भी किसान मसीहा को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। चेयरमैन प्रमेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख अनुज बालियान व बीडीओ राजेश कुमार ने किसानों को सम्मानित भी किया।

शाहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती पर विशाल यज्ञ करते आयोजित करने क?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर हवन यज्ञ करते रालोद पार्टी के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिहं की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर जंयती मनाते विभिन्न संगठनों के पद- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें