फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश को किया मजबूत : कटारिया

Fri, 25 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने मोरना क्षेत्र में संगठन को विस्तार देते हुए मनोज मांड़ी को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष व पश्चिम जोन संगठन प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कांग्रेस ने समानता, सम्मान, विकास और देश को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन

बहुपुरा गांव स्थित फार्म पर कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा की भाजपा की फूट डालो राज करो की नीतियों ने देश में अविश्वास का माहौल बना दिया है। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं।
मनोज मांड़ी ने कहा की क्षेत्र में संगठन को विस्तार देने का काम नई ऊर्जा और ताकत के साथ किया जाएगा। संचालन राजीव राठी ने किया। इस मौके पर कामिल तेवड़ा, जिला महासचिव विकास गौतम, जिला सचिव अनिल कुमार साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें