फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद बेअसर, कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया 

Tue, 29 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विपक्षी दलों का बंद का आह्वान जनपद में बेअसर रहा। दुकानें बंद कराने के लिए कोई भी व्यापार संगठन सामने नहीं आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नोटबंदी से आ रही परेशानियों को गिनाया।        
विज्ञापन

    
भारत बंद के नाम पर शहर में एक भी दुकान बंद नहीं हुई। बंद का आह्वान करने वाले राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने औपचारिकता पूरी करने का काम जरूर किया। कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हाल के प्रांगण में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट में पहुंचे। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि नोटबंदी से गरीब मजदूर और किसान परेशान हैं।

किसानों ने सामने खाद बीज तक का संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेसियों ने सीमा पर शहीद हो रहे सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष नानू मियां, जिला प्रभारी अशोक भारती, नवनीत नागर, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, मुकेश शर्मा, बिलकिस चौधरी, वारिस राजपूत, रंजनवीर सिंह, शरद कपिल, सत्यपाल सिंह, सतीश शर्मा, जगवीर सिंह, हरीश भूषण, विजय पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें