फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद उपलब्ध करानें को कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारी समितियों में यूरिया की कमी को देखते हुए एवं बाजार में उसकी हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। इस संबंध में राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि यूरिया खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान हैं। जिले की साधन सहकारी समितियों में खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान अधिक मूल्य पर यूरिया खरीदने को मजबूर हो रहा है, जिससे उसकी फसल की लागत बढ़ती जा रही है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन भी दिया। धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, अनित कुमार, ममनून अंसारी पीसीसी, मदनमोहन शर्मा, रिजवान अहमद सिद्दीकी, मेहराज जहां, अजय चौधरी, अहसन जमीर, अब्दुल्ला काजी, राहुल भारद्वाज, हर्षवर्धन त्यागी, सतीश शर्मा अध्यक्ष सेवादल, विनोद धीमान, धीरज माहेश्वरी, सुशील झंझोट, सगीर मलिक, नवनीत कुमार, अजय जैन, काजी सुल्तान, सलीम सभासद, दिलशाद भाई उर्फ मुन्ना, फैयाज सलमानी, प्रहलाद कौशिक, सत्यपाल सिंह, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें