मुजफ्फरनगर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने कोरोना के कारण अभिभावकों की मांग के बावजूद जेईई व नीट परिक्षाएं कराने पर रोष प्रकट करते कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर परीक्षाएं रद्द कराने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी व शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ के साथ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश में कोरोना के कारण अभिभावक जेईई व नीट परिक्षाओं के आयोजन को रद्द किये जाने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार परीक्षाएं कराने पर आमादा है। महामारी के कारण आने-जाने के पर्याप्त साधन और होटल आदि की व्यवस्था सुचारू नही हैें। छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव झेल रहे है। परीक्षाओं को रद्द करना छात्रों व अभिभावकों के हित में हैं। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौेंपा। धीरज महेश्वरी, काजी सुल्तान, अजय चौधरी, अहसन जमीर,सन्नी बत्रा, विनोद चौहान, निर्मला देवी, ममनून अंसारी, रिजवान, इजहार, यागेश वर्मा, श्यामपाल सिंह, योगेश शर्मा, महताब मलिक आदि मौजूद रहे।