भोपा बाईपास। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा के कक्षा 10 के छात्र मोहम्मद जुनैद ने नेशनल बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि छात्र ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया।
पहलवान मोहम्मद जुनैद ने विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता और प्रथम स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने जुनैद को 1100 रुपये की धनराशि सम्मान स्वरूप भेंट की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वरुण मलिक ने भी जुनैद को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उसे ट्रैक सूट उपहार में दिया।