फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मामूली बात को लेकर संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मामूली किसी बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें जमकर लाठी डंडे चल गए। हमले में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी नगर के सोनू पुत्र जगदीश और मोहल्ला देवीदास निवासी संजय भटनागर पुत्र राजपाल पक्ष के लोगों के बीच मामूली किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और उनमें लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष को लेकर मोहल्ला सैनी नगर में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से सोनू, शंकित तथा दूसरे पक्ष के संजय व उसके दोनों पुत्र निहाल व रजत सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। मारपीट करने वालों को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी भागते हुए सड़क पर गिर भी गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक पक्ष के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उनको घर भेजा। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें