फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव रामपुर में ठेके पर शराब पीते हुए दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में गांव पहुंचकर संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर पथराव के साथ ही स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पूर्व भाकियू भानु जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित शराब ठेके पर बृहस्पतिवार ात कुछ लोग नया साल मनाने के लिए शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व भाकियू भानु जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर भी साथियों के साथ वहां मौजूद था। शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष गांव रामपुर जा पहुंचे, जहां उनके बीच एक बार फिर से विवाद हो गया।
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। पूर्व भाकियू भानु जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर की स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ कर दी। थाना पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में बलराम ठाकुर व उसके भाई सागर के साथ ही दूसरे पक्ष से गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में 20 लोगों के खिलाफ बलवे समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामूली विवाद में ग्रामीण पर हमला, गंभीर
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी शगुफ्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह वह पति खलील व बच्चों के साथ घर पर ही थी। इसी दौरान रंजिश के चलते कुछ लोग घर में घुस गए और गाली-गलौच करने लगे और तमंचे की बट मारकर खलील का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खलील को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें