फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, डीएम ने की गंगनहर घाट पर आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर पर किए गए सौंदर्यीकरण और निर्माणाधीन पार्क का विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे व एमडीए सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मां गंगा की आरती की।
विज्ञापन

कस्बे में गंगनहर घाट पर एमडीए द्वारा सौंदर्यीकरण के साथ पार्क का भी निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एमडीए सचिव महेंद्र प्रताप सिंह गंगनहर घाट पहुंचे और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। आरती के बाद विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। मकर सक्रांति पर यहां पूजा का बड़ा आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम अजय अंबिष्ट, नगरपालिका ईओ जेपी यादव और इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें