फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

भोपा। गांव कसौली में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें दस से अधिक लोग लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव कसौली में रविवार शाम अंशुल पुत्र दारा सिंह व मल्लू पुत्र रमेश गांव में ही मंदिर के पास खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी दोनों बच्चों के परिजनों को लगी तो वे भी आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ पथराव भी हुआ। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से नीशू, मिथलेश, नितिन, अंशुल, धारा, राजन, पूनम, पलटू व किरणो समेत कई अन्य घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाया। सभी घायलों को ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद
भोपा। गांव कसौली में रविवार शाम बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुई मारपीट के बाद हुए संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के बीच शनिवार को भी जमकर मारपीट हुई थी। इसमें मारपीट की वजह महज डेढ़ सौ रुपये का लेनदेन था। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की थी, लेकिन रविवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें