फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर दो वर्ग के लोगों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला जैननगर में मामूली कहासुनी के बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट के साथ पथराव होने से अफरातफरी मच गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जैननगर में शनिवार रात फास्ट फूड के स्टॉल पर नूर मोहम्मद अपने साथी जावेद के साथ खड़ा था। उसी समय मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी प्रदीप सोम भी उक्त स्टॉल पर पहुंच गया। किसी बात को लेकर नूर मोहम्मद और प्रदीप में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उनमें जमकर पथराव होने के साथ ही धारदार हथियार भी चल गए, जिससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में जावेद और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दो वर्गों के बीच संघर्ष की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया।
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्रदीप सोम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। मामले में बालाजीपुरम निवासी मोनू की ओर से जावेद, नूर मोहम्मद, नदीम, आसिफ व आसमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से अफसर अली की तहरीर पर प्रदीप सोम व मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायल जावेद के साथ ही नूर मोहम्मद व दूसरे पक्ष से मोनू को जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें