फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ, सभासदों में हुई जमकर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ, सभासदों में हुई नोकझोंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर की समस्याओं को लेकर ईओ के आवास पर उनसे मिलने सभासद पहुंचे। आरोप है कि सभासदों को अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। कहने के बाद भी पालिका में ईओ घंटों तक सभासदों मिलने के लिए नहीं पहुंचे। ईओ और सभासदों में जमकर नोकझोंक भी हुई।
भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा, सभासद अरविंद धनगर, प्रवीण पीटर और पवन चौधरी आदि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए ईओ हेमराज सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। आरोप है कि यहां पर ईओ और सभासदों में काम नहीं होने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। सभासदों ने कुछ जन समस्याओं के साथ ही ठेकेदारों की समस्या को भी ईओ के सामने उठाया। ईओ ने आवास पर सभासदों के आने पर ऐतराज जताया और उनको यह कहकर वहां से भेज दिया कि वह कार्यालय पहुंच रहे हैं, वहीं पर शिकायत सुनी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ आवास से सभासद पालिका कार्यालय में पहुंच गये, लेकिन दो घंटे इंतजार के बाद भी जब ईओ अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो सभासदों में गुस्सा पनपने लगा। सभासदों को पता चला कि ईओ पालिका में टीएस आरडी पोरवाल के कार्यालय में बैठे हुए हैं। आरोप है कि सभासद वहां पर पहुंचे तो सभासदों को देखते ही ईओ पालिका कार्यालय से निकल गए। सभासदों का कहना है कि ईओ अपने कर्तव्य के प्रति सजग नहीं है, इससे जनसमस्याओं का निस्तारण कराने में भी परेशानी पैदा हो रही है। वहीं ईओ हेमराज सिंह का कहना है कि उनके साथ कोई बात नहीं हुई, वह तो पालिका से एडीएम की बैठक में चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें