फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाइयों में संघर्ष, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में भाइयों में संघर्ष, तीन लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव इंचौड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में संघर्ष हो गया। हमले में एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दो महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा निवासी यज्ञराज पुत्र मानसिंह का अपने भाई चमन के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर पुराने समय से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच कोर्ट में मुकदमेबाजी भी चल रही है। बृहस्पतिवार को यज्ञराज अपनी पत्नी प्रकाशो और अपने बेटे जितेंद्र के साथ खेत पर मेढ बांध रहा था, तभी वहां उसका भाई चमन अपने बेटों प्रवीण, श्रवण एवं जनेश्वर और महिलाओं कासो उर्फ पूनम पत्नी श्रवण एवं भूरिया पत्नी प्रवीण के साथ हाथों में लाठी.डंडे, कुल्हाड़ी व बलकटी आदि अन्य धारदार हथियार लेकर खेत पर पहुंचे। आरोपियों ने मेढ़ बांध रहे जितेंद्र व उसके पिता यज्ञराज पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में पीड़ितों को भागने तक का मौका नहीं मिल सका, जिससे जितेंद्र लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़ा। बेटे को बचाने आई मां प्रकाशो के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोपी जितेंद्र को मृत समझकर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस मारपीट में यज्ञराज, उसकी पत्नी प्रकाशो एवं बेटा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित यज्ञराज ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कालेज भेजा, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को नाजुक स्थिति के चलते मेरठ के लिए रेफर किया। घायल जितेंद्र को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में यज्ञराज ने चमन, प्रवीण, श्रवण एवं जनेश्वर और कासो उर्फ पूनम व भूरिया के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने यज्ञराज की तहरीर पर दो महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने नामजद दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें