फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को टिकट न देने वाला परिचालक बर्खास्त

Fri, 13 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में परिचालकों की मनमानी राजस्व को हानि पहुंचा रही है। यात्रियों से रुपये लेकर टिकट न बनाने वाले परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया। परिचालक ने 14 सवारियों को टिकट नहीं दिए थे। डब्लूटी करने वाले इस बर्खास्त परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।      
विज्ञापन


रोडवेज परिवहन निगम में परिचालकों द्वारा टिकट के पैसे डकारने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई संविदा परिचालकों के साथ स्थायी परिचालक पर भी कार्रवाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार को खतौली डिपो के टीआई रमेश और अनिल ने मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस को रोक कर मंसूरपुर में चेकिंग की। बस में 14 सवारी थी, लेकिन परिचालक अंकित कुमार निवासी कुटबा ने एक को भी टिकट नहीं दे रखे थे। इआईटीएम की भी जांच की गई तो उसमें टिकट जारी होना नहीं मिला।

परिचालक के खिलाफ तत्काल एआरएम बीपी अग्रवाल को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के आधार पर एआरएम ने परिचालक अंकित को बर्खास्त कर दिया । साथ ही उसके खिलाफ विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। डिपो की यह बस हाईवे से होते हुए सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर-मेरठ जा रही थी। उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने वर्कशॉप का निरीक्षण कर लोड फैक्टर के साथ बसों के आवागमन की जानकारी ली। कम लोड फैक्टर देने वाले चालकों और परिचालकों को चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें