फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर से दिनभर कांपते रहे लोग, धूप भी रही बेअसर      

Fri, 13 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर से कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद चली शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते लोग दिनभर कांपते रहे। सर्द हवाओं ने सूरज की गर्मी को भी बेअसर कर दिया। सुबह दस बजे तक और शाम को पांच बजे के आम आदमी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में पांच दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बर्फ के बाद चली ठंडी हवाओं ने आम आदमी को कंपकंपा दिया है। शीतलहर का आलम यह है कि सूरज की तपिश भी मंद पड़ गई है। सूरज निकलने के बाद भी लोगों के हाथ-पैर ठंड में कंपकंपाते रहे। ठंड का आलम यह है कि सुबह दस बजे तक जनजीवन पूरी तरह रुका हुआ है।

सड़कें और बाजार सब सुनसान रहते हैं। सूरज के निकलने से लोगों को इतनी राहत जरुर मिल रही है कि वह अपने काम के लिए घर से बाहर निकल पा रहे हैं। शाम को पांच बजे के बाद फिर से मौसम इतना ठंडा हो जाता है कि जनजीवन रुक जाता है। लोग मजबूरी में ही अपने घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। बाजार और सड़के सुनसान की स्थिति में हो जाते हैं। ठंड से जहां बाजार प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें