देवबंद। मदरसा जामिया इल्हामिया लिलबनात की संचालिका आपा खुर्शीदा की पौत्री इकरा (17) का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। मरहूम को ईशा की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इकरा के आकस्मिक निधन पर नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, पूर्व सभासद एवं उधमी अय्यूब बेग, जमाल अंसारी, सलीम ख्वाजा, महबूब बेग, सपा जिला उपाध्यक्ष तौफीक जग्गी, सय्यद हारिस, सभासद डा. वाजिद मलिक, डा. असलम अली, शराफत मलिक, विक्की कश्यप, सिकंदर अली, हुसनैन गौड़, जर्रार बेग, डा. सादिक देवबंदी, दिलशाद चार्ली, रमेश पंवार, रमजानी कुरैशी, आसिफ अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।