खतौली/ पुरकाजी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कस्बे में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह युगपुरूष थे। आज श्रीराम के जिस मंदिर का निर्माण होते देखना अति संतुष्टि दायक प्रतीत हो रहा है, वह उन्हीं के द्वारा संभव हो पाया है। पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, उमेश कुमार, बोबिंदर सहरावत, प्रताप वाल्मीकि, गुरूदत्त अरोरा, मोनू मंगवानी, अजय गुप्ता, सुनील उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता, कवरसेन जैन, पुनीत अरोरा, अजय भुर्जी, रवि ग्रोवर, रामनारायण अरोरा आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन के आवास पर आयोजित शोकसभा में भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहित जैन, राकेश प्रजापति, आदेश मोतला, विरेंद्र जैन, अनुपम जैन, नितिन त्यागी, विनीत ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुरकाजी कस्बे में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बजरंग दल के विभाग सह संयोजक पीयूष राणा आदि मौजूद रहे।