फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, सात और मरीज मिले

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डेंगू से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, सात और मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। अब बुखार जानलेवा साबित होने लगा है। विकास भवन के कंप्यूटर ऑपरेटर की बुखार से मौत हो गई। जबकि सात नए मरीज मिले हैं। दो दिन में 16 केस सामने आए हैं। जिले मेें कुल मरीजों की संख्या 196 पर पहुंच गई है।
डेंगू का डंक खतरनाक साबित हो रहा है। विकास भवन में ग्राम अभियंत्रण सेवा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत लच्छेड़ा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार (30) को कई दिन से बुखार था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को अरविंद की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण मिलने पर बुधवार को 33 लोगों की जांच कराई, इनमें से सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि पीड़ित मिले रोगियों का उपचार किया जा रहा है। सबकी हालत खतरे से बाहर और संतोषजनक है। उधर, बुधवार को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ लगी रही। दवा कक्ष के बाहर भी मरीजों की कतार देखने को मिली। बच्चों की बीमारी के मामले भी यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस काम का एंटी लार्वा छिड़काव
जिलेभर मेें एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन सर्दी बढ़ने के बावजूद मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। यही वजह है कि वायरल और डेंगू फैल रहा है। लाखों रुपये एंटी लार्वा के छिड़काव पर खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए शहर में फागिंग पर सवाल उठाए थे। पालिकाध्यक्ष का कहना था कि खाली डीजल का धुआं छोड़ा जा रहा है। ऐसे में पूरी तरह फागिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें