फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक से मांग कर डाली, नहीं जागी पालिका

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कें मिमलाना रोड पर टूटी सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएम तक से की शिकायत, नहीं जागी पालिका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र का मिमलाना रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। छह साल से लोग मांग कर रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत भेजी, लेकिन पालिका ने कोई परवाह नहीं की है।
शहर का मिमलाना रोड इस समय बुरी हालत में है। नदी तक जाने वाले इस मार्ग का एक बड़ा हिस्सा नगर क्षेत्र का हिस्सा है। नगर पालिका को यहां सड़क का निर्माण करना है। यहां की सड़क की हालत यह है कि मार्ग में सड़क दिखाई ही नहीं देती, केवल गड्ढे ही दिखाई देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि वह सभासदों से लगातार मांग कर रहे हैं। सभासद कहते हैं कि उन्होंने पालिका में प्रस्ताव दे दिया है, लेकिन हो कुछ नहीं रहा है। 2015 में यह सड़क बनी थी, कुछ दिन बाद ही टूट गई। तब से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अब तो हालत यह है कि यहां सड़क गायब हो गई है।
विज्ञापन

संकल्प समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एम नफीस का कहना है कि वह कई वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं। नगर विधायक और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सीएम योगी सबको मांग पत्र भेज चुका है। कोई इस समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहा है।
मिमलाना रोड के ही मुजस्सिम का कहना है कि यहां सड़क की हालत ऐसी है कि रोज हादसे हो जाते हैं। ई-रिक्शा तो यहां रोज पलट जाती है। इस मार्ग से कोई आना भी पसंद नहीं करता है, जो मजबूरी में वाहन लेकर आ जाता है उसे नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

मिमलाना रोड निवासी अनम का कहना है कि इस सड़क से दोपहिया वाहन का चलना भी मुश्किल है। यहां नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन विकास कराना भूल जाते हैं। चेयरपर्सन यहां आई और वादा भी किया, लेकिन सड़क नहीं बनवाई। मिमलाना रोड के बुजुर्ग नफीस अहमद का कहना है कि जनता की यहां किसी को परवाह नहीं है। लंबा समय हो गया इस सड़क को बने। जनता परेशान है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

मुजफ्फरनगर कें मिमलाना रोड पर टूटी सड़क।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें